Saharanpur News: जिले में 30 फीसदी उपभोक्ताओं के यहां लगे स्मार्ट मीटर, 70 फीसदी बाकी
सहारनपुर, अक्टूबर 28 -- Saharanpur News: सहारनपुर। जिले में स्मार्ट मीटर लगाने का काम जारी है, लेकिन अभी तक करीब 30 फीसदी उपभोक्ताओं के यहां ही स्मार्ट मीटर स्थापित हो पाए हैं। शेष 70 फीसदी उपभोक्ताओं के यहां अभी स्मार्ट मीटर लगने का कार्य बाकी है। जनपद की आठ बिजली डिवीजनों में अब तक कुल 1,94,610 स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, जबकि जिले में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या करीब 6.44 लाख है। इस लिहाज से लक्ष्य के मुकाबले अभी बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जाने बाकी हैं। स्मार्ट मीटर लगाने के मामले में शहर की दोनों बिजली डिवीजन आगे हैं। जनकनगर डिवीजन में सबसे अधिक 55,908 स्मार्ट मीटर स्थापित किए गए हैं। वहीं, घंटाघर डिवीजन में 46,174 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इन दोनों शहरी डिवीजनों में कुल 1,02,082 स्मार्ट मीटर स्थापित हुए ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.