Saharanpur News: जिला पंचायत की बैठक में हंगामा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर अभियंता से गाली-गलौज का आरोप
सहारनपुर, अक्टूबर 26 -- Saharanpur News: सहारनपुर। जिला पंचायत में अधिकारियों की मौजूदगी में बुलाई गई एक बैठक के दौरान विवाद खड़ा हो गया। शहीद स्मृति बोर्ड से जुड़े कार्यों के भुगतान बिल तैयार किए जाने को लेकर शुरू हुई चर्चा ने उस समय तूल पकड़ लिया, जब प्रशासक मांगेराम चौधरी के भाई एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र चौधरी पर अभियंता के साथ अभद्रता और गाली-गलौज करने के आरोप लगे। बताया गया कि मामला इतना बढ़ा कि अभियंता बैठक बीच में ही छोड़कर बाहर चले गए। घटनाक्रम के बाद अधिकारियों के कामकाज में कथित हस्तक्षेप और दबाव बनाने की शिकायत मंडलायुक्त तथा जिलाधिकारी से की गई है। शिकायतकर्ता ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख के जिला पंचायत कार्यालय में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग भी उठाई है। हालांकि, जिला पंचायत के प्रशासक ने बैठक में इस तरह की घटना होने से इनकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.