Saharanpur News: जिला अस्पताल में ओपीडी के बाहर युवक पर हमला
सहारनपुर, अगस्त 4 -- Saharanpur News: जिला अस्पताल परिसर के बाहर युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित रजत कटारिया पुत्र अरविंद कटारिया निवासी किशनपुरा ने पुलिस को बताया कि वह दो अगस्त की रात करीब 11 बजे एसबीडी जिला अस्पताल में भर्ती अपने मित्र अमित से मिलकर लौट रहा था। आरोप है कि ओपीडी के सामने तीन युवक नशे की हालत में उससे कहासुनी करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और हमला कर मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। यह भी पढ़ें- Auraiya News: मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप, तीन पर मुकदमा मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर बचाया, इसके बाद तीनों जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.