सहारनपुर, अक्टूबर 16 -- Saharanpur News: गंगोह। बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में आयोजित 70वीं जनपद स्तरीय बालक बालिकाओं की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में हैमर थ्रो सीनियर वर्ग में रामकृष्ण मेहता इंटर कॉलेज की छात्रा रिया चौधरी ने प्रथम स्थान पा गोल्ड मेडल प्राप्त किया। सीनियर वर्ग बालिकाओं की 4'400 मीटर रिले दौड़ में आयशा चौधरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में बालिकाओं की 4'400 मीटर रिले में गोपी ने तृतीय स्थान और 110 मीटर बाधा दौड़ में शाकिर ने द्वितीय, नौशरान 80 मीटर बाधा दौड़ में तृतीय स्थान पर रहा। प्रतिभागियों का नेतृत्व पीटीआई नैनकुमार ने किया। बालिकाओं के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए प्रबंधक ईश्वर गोयल, प्रधानाचार्य रोहिताश कुमार, उप प्रधानाचार्य सुमन मेहता व स्टाफ ने शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...