Saharanpur News: जापान में भारतीय पैरा खिलाड़ियों को मेडल प्रदान करेंगे सहारनपुर के राघवदास अग्रवाल
सहारनपुर, अक्टूबर 21 -- Saharanpur News: सहारनपुर। जापान के नागोया में आयोजित पैरा एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों के बीच सहारनपुर के लिए भी गौरव का अवसर है। देवबंद निवासी राघवदास अग्रवाल भारतीय पदक विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान करेंगे। भारतीय वॉलीबाल फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राघवदास अग्रवाल ने बताया कि वह 22 अक्टूबर की शाम भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान के लिए रवाना होंगे। वह 25 अक्टूबर तक वहां रहेंगे। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी की युवा इकाई के राष्ट्रीय महासचिव राघवदास अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय दल ने कई स्पर्धाओं में पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। यह भी पढ़ें- खेल : तीरंदाजी : शीतल देवी, स्वाति चौधरी फाइनल में नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.