Saharanpur News: जहरीला पदार्थ खाने से 65 वर्षीय महिला की मौत
सहारनपुर, नवम्बर 15 -- Saharanpur News: सहारनपुर। चिलकाना क्षेत्र के गांव धौलाहेड़ी में रविवार को जहरीला पदार्थ खाने से 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। महिला ने किन परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाया, इसकी वजह साफ नहीं हो सकी है। गांव धौलाहेड़ी निवासी बलदेई ने रविवार को अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। यह देख परिजन घबरा गए और उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला का उपचार शुरू किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि बलदेई की पिछले कुछ दिनों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। हालांकि, जहरीला पदार्थ खाने के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। सूचना मिलने पर च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.