Saharanpur News: जसवीर कश्यप बने निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष
सहारनपुर, अक्टूबर 30 -- Saharanpur News: नकुड़। निषाद पार्टी ने जसवीर कश्यप को सहारनपुर के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। जबकि पूर्व जिलाध्यक्ष जयपाल कश्यप को पार्टी में प्रदेश सचिव की जिम्मेंदारी सौंपी है। जसवीर कश्यप के जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। गुरुवार को जसवीर कश्यप ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने उन्हें पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर नव नियुक्त पार्टी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे। जसवीर कश्यप ने पार्टी अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों, संगठन की मजबूती और समाज के शोषित-वंचित वर्ग की आवाज़ को बुलंद करने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उनके जिलाध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.