सहारनपुर, अक्टूबर 3 -- Saharanpur News: असदपुर में शनिवार को जलार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नकुड़ विधायक एवं उत्तर प्रदेश प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने जलार्पण किया। उन्होंने ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए पानी की प्रत्येक बूंद का महत्व बताया। गांव असदपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि जल जीवन का आधार है और इसकी हर बूंद अनमोल है। पानी की बर्बादी रोकने के साथ वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने की जरूरत है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्याप्त जल सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने ग्रामीणों से जलापूर्ति के माध्यम से मिलने वाले क्लोरीनयुक्त शुद्ध पेयजल का इस्तेमाल करने की अपील की।उन्होंने यह भी पढ़ें- जल अर्पण दिवस पर किया जागरूक कहा कि शुद्ध पेयजल के सेवन से जलजनित रोगों से ...