Saharanpur News: जल निकासी के लिए महानगर में तीन नए नालों को मंजूरी, 100 करोड़ रुपये होंगे खर्च
सहारनपुर, जुलाई 5 -- Saharanpur News: सहारनपुर, संवाददाता। नगर निगम के शाकंभरी सभागार में शनिवार को महापौर डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में 15वें वित्त आयोग की बैठक आयोजित हुई। बैठक में शहर की जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से तीन प्रमुख नालों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा वार्ड-27 गणपति विहार में उमर पैलेस से ढमोला नदी तक लगभग 70 लाख रुपये की लागत से नया नाला बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में वार्ड-33 में यश विहार से टपरी बाईपास होते हुए अनुराग विहार तक 2660 मीटर लंबे आईसीसी नाले के निर्माण को मंजूरी दी गई। वहीं चिलकाना रोड पर लॉर्ड महावीरा एकेडमी से पांवधोई नदी तक 1744 मीटर लंबे आईसीसी नाले और वार्ड-57 इस्लामिया कॉलेज रोड पर 520 मीटर लंबे आरसीसी नाले का निर्माण भी स्वीकृत किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.