Saharanpur News: जलभराव से नाराज महिलाओं ने जनता रोड पर लगाया जाम
सहारनपुर, जुलाई 24 -- Saharanpur News: वार्ड 13 की न्यू आकाश पुरम कॉलोनी में विकास कार्य नहीं होने और बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से नाराज महिलाओं ने शुक्रवार शाम जनता रोड पर पराग डेयरी के पास जाम लगा दिया। महिलाएं करीब आधे घंटे तक सड़क पर बैठी रहीं। जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाकर जाम खुलवाया। स्थानीय निवासी ममता, सुनीता, रानी, कुसुम, मेधवती, निर्मला और अंजु आदि महिलाओं ने बताया कि कॉलोनी में नाली और सड़क की समस्याओं को लेकर नगर निगम अधिकारियों और क्षेत्रीय पार्षद को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। बारिश में कॉलोनी की सड़कों पर जलभराव हो जाता है। खराब सड़कों के कारण स्कूली बच्चों को ले जाने वाले रिक्शे भी कई बार पलटने से बचे हैं। महिलाओं ने बरस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.