Saharanpur News: जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा महानगर, धूमधाम से निकली राम बारात
सहारनपुर, अक्टूबर 11 -- Saharanpur News: सहारनपुर। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के विवाहोत्सव पर भव्य बारात निकाली गई। चिलकाना रोड स्थित रामलीला भवन से शुरू हुई बारात में उज्जैन के बाबा महाकाल, बाबा मनकेश्वर, हरसिद्धि माता और कालभैरव की टीम विशेष आकर्षण का केंद्र रही। भव्य झांकियों, बैंड-बाजों, नासिक ढोल और शहनाई की धुनों के बीच श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। बारात में सहारनपुर के प्रसिद्ध बैंडों के साथ बाहर से आए बैंडों ने भी धार्मिक धुनों से वातावरण भक्तिमय बना दिया। जयपुर से आया हाथी भी आकर्षण का केंद्र रहा। भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की बारात के रथ का सारथी बनने का सौभाग्य विनोद वर्मा सर्राफ एवं उनके परिवार को मिला। वहीं, बाबा उज्जैन महाका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.