सहारनपुर, अगस्त 30 -- Saharanpur News: देवबंद। छह सितंबर को निकलने वाली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा को लेकर नगर पालिका ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को एसडीएम विजय प्रताप सिंह ने पालिका स्टाफ के साथ प्रस्तावित शोभायात्रा मार्ग का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मार्ग की सड़कों को गड्ढामुक्त कराने और खराब स्ट्रीट लाइटों को समय रहते ठीक कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए पेयजल उपलब्ध कराने तथा पूरे मार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाने को कहा। निरीक्षण के दौरान पालिका ईओ राजपति बेस, विकास चौधरी समेत पालिका स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...