Saharanpur News: जन्माष्टमी पर भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सहारनपुर, अगस्त 30 -- Saharanpur News: जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में रामनगर पठानपुरा स्थित पंचायती श्री सीताराम मंदिर में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ चल रहा है। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। कथा व्यास आचार्य पांडे दाता राम खंडूरी भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और श्रीमद्भागवत के आध्यात्मिक संदेशों से संगत को रूबरू करा रहे हैं। यज्ञ आचार्य आयुष बेलवाल के सानिध्य में यज्ञ व अन्य धार्मिक अनुष्ठान कराए जा रहे हैं। आयोजन समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश कंसल, महामंत्री राजीव वर्मा अनु, कोषाध्यक्ष विशाल गर्ग, उपाध्यक्ष सुधीर सैनी और विनय लाल सवाई व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.