सहारनपुर, सितम्बर 3 -- Saharanpur News: गंगोह। प्रभा ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी झांकी प्रतियोगिता-2026 आयोजित हुई। विद्यार्थियों ने कृष्ण जीवन, लीलाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े प्रसंगों को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि महंत सुशील शर्मा रहे। पूर्व प्रधानाचार्य अनिल मित्तल, सुनीता शर्मा, प्रधानाचार्या शालू चौधरी, डॉ. अनूप भटनागर, पल्लवी अरोड़ा, मोनिका गर्ग, पायल बंसल, उप-प्रधानाचार्य अश्वनी शर्मा और अमरीश चौधरी मौजूद रहे। श्री बालाजी जूनियर हाई स्कूल में लविश ने कान्हा और वंदना ने राधा का रूप धारण कर मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। मटकी सेलिब्रेशन और बच्चों के नृत्य ने खूब तालियां बटोरीं। प्रधानाचार्य शशि गुप्ता व प्रबंधक अशोक ठकराल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। यह भी पढ़ें- राधा-कृष्ण बने बच्चों ने मोहा मन यह भ...