Saharanpur News: जन्माष्टमी पर अष्टमी, रोहिणी और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग
सहारनपुर, सितम्बर 3 -- Saharanpur News: सहारनपुर। चार सितंबर को मनाई जाने वाली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी इस बार विशेष संयोग के कारण श्रद्धालुओं के लिए खास मानी जा रही है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार जन्माष्टमी पर अष्टमी तिथि के साथ रोहिणी नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इसी कारण इस नक्षत्र का संयोग जन्माष्टमी पर विशेष धार्मिक महत्व रखता है। श्रद्धालु इस दिन व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना करेंगे। रात में जन्म के समय विशेष पूजा, अभिषेक और आरती होगी। शहर के मंदिरों में जन्मोत्सव की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। यह भी पढ़ें- Janmashtami Puja 2026:जन्माष्टमी व्रत में खीरा क्यों रखा जाता है?, पढ़ें इस दिन क्या है शुभ मुहूर्त मंदिरों को सजाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.