Saharanpur News: जनसुनवाई में आई 11 शिकायतें, चार का निस्तारण
सहारनपुर, अगस्त 25 -- Saharanpur News: सहारनपुर। नगर निगम में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से 11 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें सफाई से संबंधित चार शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए नगरायुक्त शिपू गिरि ने संबंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वार्ड 8 शिवम कॉलोनी बेहट रोड, वार्ड 27 दानिश कॉलोनी, वार्ड 58 हलवाई हट्टा बारादरी और वार्ड 43 सराय फैज अली के निवासियों ने सफाई से संबंधित शिकायतें कीं। नगरायुक्त के निर्देश पर क्षेत्रीय सफाई निरीक्षकों और सफाई मित्रों को भेजकर तत्काल सफाई कराई गई।वार्ड 33 रोहित विहार निवासी ने केआर प्लाजा के पास अतिक्रमण हटाने की मांग की, जिस पर प्रवर्तन दल प्रभारी को निरीक्षण के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Saharanpur News:...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.