सहारनपुर, अगस्त 9 -- Saharanpur News: कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार शाम गागलहेड़ी में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने एक मंच पर पहुंचकर शिवभक्तों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया। मंच से राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह, राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान, एसएसपी अभिनंदन सिंह और एसडीएम सदर सुबोध कुमार ने कांवड़ियों पर फूल बरसाए। पुष्पवर्षा शुरू होते ही कांवड़ मार्ग 'हर-हर महादेव' और भोलेनाथ के जयघोष से गूंज उठा। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे थके कांवड़ियों के चेहरों पर स्वागत से उत्साह नजर आया। उन्होंने हाथ उठाकर अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान पुलिसकर्मी कांवड़ियों के सुगम आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। यह भी पढ़ें- कांवड़ -- बोलबम के उद्घोष के साथ गंतव्य को बढ़ रहे शिवभक...