Saharanpur News: जनता रोड पर कार-ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, दो युवक गंभीर
सहारनपुर, अक्टूबर 30 -- Saharanpur News: पुवांरका। जनकपुरी थाना क्षेत्र के चक हरेटी में जनता रोड पर बुधवार की देर रात कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर के बाद बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक ट्रैक्टर के नीचे फंस गई, जबकि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार के एयरबैग खुलने से उसमें सवार लोगों की जान बच गई। वहीं, गंभीर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पहले कार को टक्कर मारी। इसके बाद सड़क से गुजर रहे बाइक सवार दो युवक उसकी चपेट में आ गए। टक्कर के बाद एचएफ डिलक्स बाइक ट्रैक्टर के नीचे फंस गई। हादसे में बिशनपुर निवासी शुभम पुत्र चरण सिंह और दीपक पुत्र ओमवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक को ट्रैक्टर के नीचे से निकालने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.