सहारनपुर, नवम्बर 16 -- Saharanpur News: जनगणना-2027 को लेकर स्वगणना अभियान की सोमवार से शुरुआत हो गई। पहले ही दिन महापौर डॉ. अजय कुमार, मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने ऑनलाइन स्वगणना कर अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। तीनों अधिकारियों ने निर्धारित प्रारूप में अपनी जानकारी भरकर आमजन को भी इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य से जुड़ने का संदेश दिया। महापौर डॉ. अजय कुमार ने अपने कार्यालय में स्वगणना की प्रक्रिया पूरी की। वहीं, मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार के कार्यालय पहुंचकर जिला जनगणना अधिकारी एवं एडीएम सलिल पटेल सहित संबंधित अधिकारियों ने स्वगणना कराई। मंडलायुक्त ने ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज की। यह भी पढ़ें- Bagpat News: स्व-गणना शुरू, जिलेभर में चलाया जागरूकता अभियान इस दौरान सहायक नगरायुक्त व...