सहारनपुर, अगस्त 22 -- Saharanpur News: देवबंद। जंगल में शहद तोड़ने गए दो सगे भाई संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए। दोनों बच्चों के एक साथ लापता होने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने आसपास तलाश करने उनकी मौजूदगी न मिलने शुक्रवार को कोतवाली उनकी गुमशूदगी दर्ज कराई। नगर स्थित मोहल्ला फौलानपूरा निवासी इशरत का परिवार जंगल से शहद तोडक़र बाजार में बैंच ने का काम करता है। गुरुवार को इशरत के पुत्र जुनैद (20) और अनस (18) घर से शहद तोडऩे के उपकरण लेकर सांपला रोड की तरफ जंगल में जाने की बात कह कर गए थे। लेकिन देर शाम तक भी वह वापस नहीं लौटेने पर परिजन दोनों युवकों को ढूंढने निकले लेकिन उनका कुछ पता नहीं लगा। पिता इशरत अली ने बताया कि गुरुवार की शाम चार बजे उन्होंने अपने बेटों के पास मोबाइल पर कॉल किया था लेकिन उस समय उनका नंबर बिजी आ रहा था...