Saharanpur News: छात्रा से मोबाइल झपटा, राहगीरों ने एक बदमाश दबोचा
सहारनपुर, अगस्त 25 -- Saharanpur News: नकुड़। मोहल्ला अफगानान के पीपलतला के पास सोमवार शाम लाइब्रेरी से घर लौट रही छात्रा से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल झपट लिया। छात्रा के शोर मचाने पर राहगीरों ने बाइक पर पीछे बैठे एक बदमाश को पकड़ लिया। उसके कब्जे से मोबाइल बरामद कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। गांव ढोलामाजरा निवासी प्रियन अपनी सहेली के साथ करीब चार बजे लाइब्रेरी से लौट रही थी। करीब 20 मीटर आगे पहुंचते ही पीछे से आए बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। एक बदमाश बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है और दूसरे की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.