Saharanpur News: छाछरेकी में मंदिर निर्माण को लेकर विवाद, पीएसी तैनात
सहारनपुर, सितम्बर 4 -- Saharanpur News: थाना क्षेत्र के छाछरेकी गांव में शुक्रवार सुबह खलिहान की भूमि पर मंदिर निर्माण को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष ने भूमि की साफ-सफाई शुरू की तो दूसरे पक्ष ने इसका विरोध कर दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली। एहतियातन गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है, हालांकि स्थिति सामान्य है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब दस बजे एक पक्ष गांव के शिव मंदिर के पास खाली पड़ी खलिहान की भूमि की सफाई कर रहा था। जानकारी मिलने पर दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और मंदिर निर्माण की तैयारी का विरोध किया। विवाद बढ़ने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और काम रुकवाते हुए मामला शांत कराया। इसके बाद राजस्व टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.