Saharanpur News: छठ पूजा को लेकर शिवेंद्र विहार में भक्तिमय माहौल
सहारनपुर, नवम्बर 14 -- Saharanpur News: सहारनपुर। वार्ड-46 की शिवेंद्र विहार कॉलोनी में शनिवार को छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना का अनुष्ठान श्रद्धा के साथ किया गया। व्रती महिलाओं ने ठेकुआ, पूड़ी और अन्य पकवान तैयार कर छठी मैया को भोग लगाया। बाजारों में फल और पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए भीड़ रही। पूर्वांचल कल्याण सभा अध्यक्ष दानिश आजम ने बताया कि तैयारियां पूरी हैं। अनिल पोदार और दशरथ गिरी के अनुसार खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद महिलाएं 36 घंटे का निर्जला व्रत रखेंगी। रविवार को डूबते और सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूरा होगा। इस दौरान प्रमोद पोद्दार, शिव प्रकाश गोस्वामी, राजेंद्र मेहता, सोन गिरी, कुलदीप पोद्दार, डॉ. सौरभ, श्याम बहादुर, आनंद पोद्दार, श्रीकांत पोद्दार, मुकेश गिरी, मनीष गोस्वामी, समित और मदन मौजूद रहे। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.