Saharanpur News: चोरी का खुलासा कर बरामद किये छह लाख 40 हजार
सहारनपुर, जुलाई 31 -- Saharanpur News: गंगोह। थाना गंगोह पुलिस ने लखनौती में एक माह पूर्व हुई लगभग नौ लाख 50 हजार रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की रकम में से छह लाख 40 हजार रुपये नकद, एक वनप्लस मोबाइल फोन, चोरी के पैसों से खरीदी गई डिस्कवर बाइक, एक अन्य मोबाइल फोन तथा वादी के आधार और पैन कार्ड बरामद किए हैं। 30 जून को लखनौती निवासी अरविंद कुमार के घर चोरी की घटना हुई थी। जांच के दौरान पुलिस ने मोहल्ला बाहुदीन निवासी बिलाल पुत्र उस्मान को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने चोरी की वारदात कबूल करते हुए बताया कि नशे का आदी होने के नाते नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उसने चोरी को अंजाम दिया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: कचहरी गेट से बाइक चोरी में चार नामजद बिजली के खंभे के सहारे घर में प्रवेश किया और अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.