सहारनपुर, अगस्त 19 -- Saharanpur News: सहारनपुर। सिविल कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के लिए बहुमंजिला चैंबर भवन के निर्माण की मांग को लेकर सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। महासचिव पालम राणा के अनुसार वर्तमान में करीब 2720 अधिवक्ता न्यायालय परिसर में विधि व्यवसाय कर रहे हैं, जबकि यहां मात्र लगभग 50 पक्के चैंबर हैं। अधिकांश अधिवक्ता टिन शेड से बने चैंबरों में बैठकर कार्य करने को मजबूर हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल त्यागी एडवोकेट और महासचिव पालम राणा ने कहा कि सिविल कोर्ट परिसर में चैंबरों का निर्माण बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली और बागपत समेत आसपास के जिलों में अधिवक्ताओं के लिए बहुमंजिला चैंबर भवनों का निर्माण कर चैंबर आवंटित किए गए हैं। ...