सहारनपुर, जुलाई 31 -- Saharanpur News: चिलकाना। चेहल्लुम की छठी मजलिस में कर्बला के 72 शहीदों की कुर्बानी और हक के लिए उनके संघर्ष का किस्सा बयान किया गया। गुरुवार देर रात बड़े इमाम बारगाह मजहरे कर्बला में आयोजित मजलिस में मौलाना जिया अब्बास नकवी हरियाणवी ने खिताब किया। उन्होंने कहा कि कर्बला के मैदान में हुसैन अलैहिस्सलाम के साथ सिर्फ 72 साथी जंग के लिए उतरे थे, जबकि सामने यजीदी फौज के नौ लाख सैनिकों का लश्कर था। इसके बावजूद यजीदी फौज इन 72 साथियों पर जीत हासिल नहीं कर सकी। मौलाना ने कहा कि जालिम यजीद इतना डरा हुआ था कि वह मैदान-ए-कर्बला में नहीं आया। आखिरकार हक की जीत हुई। उन्होंने महात्मा गांधी के हवाले से कहा कि अगर हुसैन जैसे साथी उन्हें मिल जाते तो वह पूरी दुनिया पर राज करते। मजलिस में सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

नाबालिग को बहला-फुसलाकर...