Saharanpur News: चेकिंग अभियान के दौरान बिजली चोरी करते पकड़े
सहारनपुर, जुलाई 8 -- Saharanpur News: देवबंद। बिजली चोरी रोकने के लिए पॉवर कारपोरेशन का चेकिंग अभियान जारी है। बुधवार को मोहल्ला गुज्जरवाड़ा और रविदास मार्ग में सघन चेकिंग के दौरान कई लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए। जिनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। एसडीओ संतोष कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान 19 उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए गए। साथ ही बकाया वसूली अभियान के अंतर्गत तीन लाख 10 हजार रुपये का राजस्व भी की गई। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ विशेष अभियान 31 जुलाई तक लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जेई विष्णु कोठारी, जेई विजय कुमार शर्मा, मोहम्मद जीशान और प्रेम कुमार सहित पॉवर कारपोरेशन की टीम मौजूद रही। यह भी पढ़ें- Roorki News: विजिलेंस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 26 स्थानों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.