Saharanpur News: चुनाव से पहले चार गांवों के नाम बदलने की कवायद, प्रशासन ने लगाई मुहर
सहारनपुर, अगस्त 4 -- Saharanpur News: सहारनपुर। सहारनपुर के चार गांवों के नाम बदलने की प्रक्रिया निर्णायक चरण में पहुंच गई है। नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के काजीपुरा, शाहजहांपुर, गाजीवाला और मोहिद्दीनपुर गांवों के नाम परिवर्तन के संबंध में जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से रायशुमारी कराने के बाद अपनी विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेज दी है। शासन की मंजूरी मिलने पर इन गांवों के नाम क्रमशः धर्मपुर, भरतपुर/यमुनापुर, गजाननपुर तथा मोदीपुर किए जाएंगे। यह कार्रवाई भाजपा विधायक मुकेश चौधरी के प्रस्ताव के बाद शुरू हुई है और इसे विधानसभा चुनाव से पहले पूरा करने की कवायद मानी जा रही है। सहारनपुर जिले में गांवों के नाम परिवर्तन को लेकर प्रशासनिक प्रक्रिया तेज हो गई है। जिला प्रशासन ने नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के चार गांवों के संबंध में अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.