सहारनपुर, अगस्त 8 -- Saharanpur News: नानौता। सहकारी चीनी मिल में लेजर में हेराफेरी, गलत एंट्री और ठेकेदारों से साठगांठ कर करीब 68 लाख रुपये के कथित गबन के मामले में पुलिस ने मिल के लेखाकार चेतन्यराम ठाकुर को गिरफ्तार किया है। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर नानौता पुलिस ने उसे गंगोह रोड से पकड़ा। मुख्य लेखाकार सौरभ बंसल की तहरीर पर चार अगस्त को नानौता थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप है कि मिल में लेजर में ओवरराइटिंग और गलत प्रविष्टियां कर ठेकेदारों को डबल भुगतान किया गया, जिससे शासकीय एवं संस्था की धनराशि का गबन हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश तेज कर दी थी। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी चेतन्यराम ठाकुर निवासी ग्राम पाण्डरवाही, थाना कांकेर, छत्तीसगढ़, हाल निवासी चीनी मिल कॉलोनी, नानौ...