Saharanpur News: चीनी मिलों में गन्ने की पेराई शुरू, पर्चियों से गन्ना मूल्य गायब; किसानों में उबाल
सहारनपुर, नवम्बर 23 -- Saharanpur News: सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में गन्ना पेराई सत्र शुरू हो चुका है। चीनी मिलों में गन्ने की आवक और पेराई जोरों पर है, लेकिन किसानों की गन्ना पर्चियों पर अभी तक गन्ने का भाव दर्ज नहीं है। प्रदेश सरकार की ओर से राज्य परामर्शित मूल्य (एसएपी) घोषित नहीं किए जाने से किसानों में नाराजगी बढ़ रही है। किसान अपनी फसल मिलों को दे रहे हैं, लेकिन उन्हें यह तक पता नहीं कि उनके गन्ने की खरीद किस भाव पर होगी। किसान संगठनों की मांग है कि इस बार गन्ने का मूल्य 600 रुपये कुंतल घोषित किया जाए। तत्काल भाव घोषित करने को लेकर किसान नेताओं का कहना है कि खाद, बीज, डीजल, पेस्टिसाइड्स यहां तक कि ढुलाई-छिलाई और बच्चों की स्कूल फीस तक के दाम पहले से तय हैं, फिर गन्ने का मूल्य तय क्यों नहीं? उनका आरोप है कि चीनी मिलों पर बकाया भुगतान भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.