Saharanpur News: चीनी की जमाखोरी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : डीएम
सहारनपुर, अगस्त 22 -- Saharanpur News: सहारनपुर। जिले में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता के बावजूद जमाखोरी करने वालों पर अब प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने चीनी की अवैध जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चीनी मिलों में उपलब्ध स्टॉक और रोजाना बिक्री की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा है। डीएम ने जिला गन्ना अधिकारी के साथ बैठक कर जनपद की चीनी मिलों के अवशेष स्टॉक एवं प्रतिदिन चीनी बिक्री की समीक्षा की। जिला गन्ना अधिकारी शैलेश कुमार मौर्य ने बताया कि उप गन्ना आयुक्त के निर्देश पर 20 अगस्त को जिले की मिलों में उपलब्ध चीनी स्टॉक का भौतिक सत्यापन कराया था। यह भी पढ़ें- चीनी की कीमत जिसके अनुसार देवबंद चीनी मिल में 3,56,973 कुंतल, गांगनौली में 34,632, शेरमऊ में 76,063, बिडवी में 25,549,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.