Saharanpur News: चिलकाना में श्रद्धालुओं ने किया धर्मलाभ
सहारनपुर, सितम्बर 22 -- Saharanpur News: चिलकाना। संयम दिवस और धूप दशमी पर जैन मंदिर में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ धार्मिक कार्यक्रम हुए। पंडित तनिष्क शास्त्री ने संयम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संयम मनुष्य को इंद्रियों पर नियंत्रण रखकर जीवन को बेहतर बनाने की शक्ति देता है। दोपहर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मंदिर में धूप अर्पित की। जिनेंद्र जैन के संयोजन में शांतिधारा का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। राकेश जैन, तरसेम जैन, मन्नू जैन, अनुपम जैन, अनुज जैन, श्रेयांश जैन, नीरज जैन, नितिन जैन और रक्षित जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Amroha News: दशलक्षण महापर्व : उत्तम संयम के महत्व की जानकारी दी यह भी पढ़ें- Agra News: उत्तम संयम धर्म एवं सुगंध दशमी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.