सहारनपुर, जुलाई 31 -- Saharanpur News: सहारनपुर, संवाददाता। नगर निगम की ओर से वार्ड संख्या-39 में विकास कार्यों को गति देते हुए गुरुवार को चार सड़कों और एक नाले के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। महापौर डॉ. अजय कुमार ने इंदिरा कॉलोनी, कांशीराम कॉलोनी, भट्टा कॉलोनी एवं अनमोल विहार में पूजा-अर्चना के बाद सड़क पर गेंती चलाकर निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। इन कार्यों पर करीब 80 लाख रुपये की लागत आएगी। महापौर और नगर विधायक राजीव गुंबर के वार्ड में पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। क्षेत्र की महिलाओं और नागरिकों ने भी निर्माण कार्यों के शुभारंभ में उत्साहपूर्वक भाग लिया। महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में नगर निगम शहर के प्रत्येक वार्ड में विकास की नई इबारत लिख रहा ...