सहारनपुर, अगस्त 19 -- Saharanpur News: सहारनपुर। बुधवार को मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना के अंतर्गत वार्ड-19 न्यू गोपाल नगर में करीब 42 लाख रुपये की लागत से बनने वाली चार सड़कों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। निर्माण कार्य शुरू होने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई। सड़कों के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। इस अवसर पर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य लगातार आगे बढ़ रहे हैं। नगर विधानसभा के प्रत्येक वार्ड में सड़क, नाली, प्रकाश और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। न्यू गोपाल नगर में चार सड़कों का निर्माण क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को पूरा करेगा। जनता ...