सहारनपुर, अगस्त 25 -- Saharanpur News: सहारनपुर। चीनी के स्टॉक और बिक्री व्यवस्था पर प्रशासन की निगरानी लगातार जारी है। उप गन्ना आयुक्त ओपी सिंह ने सोमवार को मंडल की कई चीनी मिलों का निरीक्षण कर स्टॉक का सत्यापन किया। इस दौरान चीनी उठान की व्यवस्था और अभिलेखों की भी जांच की गई। जांच में मिलों का स्टॉक सही पाया गया और सभी मिलों में पर्याप्त मात्रा में चीनी उपलब्ध मिली। उप गन्ना आयुक्त ने बताया कि 24 अगस्त को सहारनपुर मंडल की चीनी मिलों से एक दिन में 29,807 कुंतल चीनी की बिक्री हुई। वहीं 21 से 24 अगस्त तक मिलों ने कुल 2,10,960 कुंतल चीनी बाजार में भेजी है। यह भी पढ़ें- दावा : जमाखोरी पर सख्ती के बाद चीनी के दाम घटे उन्होंने बताया कि मिलों में चीनी की बिक्री लगातार जारी है और आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने जांच टीमों में शामिल अधिकारियों को मिल...