सहारनपुर, अक्टूबर 12 -- गिरफ्तारी और बरामदगी Saharanpur News: तीतरो। तीतरों पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 किलो 83 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 4 करोड़ 16 लाख रुपये है। सोमवार को एसपी सिटी व्योम बिंदल ने पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा किया। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और 5,600 रुपये भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार, रविवार को थानाध्यक्ष सचिन पूनिया के नेतृत्व में टीम ने गढ़ीपुख्ता रोड पर चेकिंग के दौरान शोएब निवासी तितरवाड़ा, शामली और आस मोहम्मद उर्फ आशु निवासी नवाजपुर, सहारनपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एक साथी के कहने पर बरेली से स्मैक लेकर आए थे। तीसरे साथी ने उन्हें मोबाइल फोन और सिम कार्ड उपलब्ध कराए थे। पुल...