Saharanpur News: चार करोड़ की स्मैक के मामले में आरोपी पीआईटी एनडीपीएस एक्ट में निरुद्ध
सहारनपुर, अक्टूबर 24 -- Saharanpur News: नशे के अवैध धंधे पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दो महा पहले करीब चार करोड़ दस लाख रुपये की स्मैक बरामदगी के मामले से जुड़े आरोपी अमित उर्फ अनित निवासी गांव बुडेढ़ा थाना सरसावा को पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत निरुद्ध किया गया है। निरोधात्मक आदेश के अनुपालन में उसे जिला कारागार में रखा गया है। एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया, कि 16 अगस्त को बेहट पुलिस ने अमित के साथी तालिब निवासी गांव असगरपुर थाना मिर्जापुर को 804 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। बरामद स्मैक की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 4.10 करोड़ रुपये बताई गई थी। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: नशा तस्करी के आरोपी को जेल में किया निरुद्ध इस मामले में कोतवाली बेहट में मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि अमित उर्फ अनित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.