सहारनपुर, अक्टूबर 30 -- Saharanpur News: सहारनपुर। थाना मंडी पुलिस ने गुरुवार को अलग-अलग कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 230 ग्राम चरस, 17 ग्राम स्मैक और एक अवैध चाकू बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में आदित्य उर्फ सन्नी निवासी शांतिकुंज जेल चुंगी और उस्मान निवासी फूल कॉलोनी बेहट से चरस मिली। मौहम्मद अहमद निवासी इस्लामाबाद खुदाना से स्मैक और रवि निवासी पुष्पांजलि विहार से चाकू बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, आदित्य से 110 ग्राम और उस्मान से 120 ग्राम चरस मिली। मौहम्मद अहमद को पुराना कलसिया रोड पर कब्रिस्तान के पास टावर वाली गली से पकड़ा गया, जबकि रवि बाबालाल दास रोड पर कब्रिस्तान के पास गिरफ्तार हुआ। आदित्य, उस्मान और मौहम्मद अहमद के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत अन्य...