Saharanpur News: चरस के साथ दो शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार
सहारनपुर, अगस्त 1 -- Saharanpur News: सहारनपुर। थाना कुतुबशेर सहारनपुर पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर दो शातिर नशा तस्करों को 480 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान आहद पुत्र शहनवाज उर्फ सिकंदर निवासी ढोली खाल और दानिश पुत्र फिरोज कुरैशी निवासी मौहल्ला कस्साबान थाना बेहट को ग्राम भाऊपुर के निकट निर्माणधीन बायपास से गिरफ्तार कर लिया। आहद के पास से 240 ग्राम और दानिश के कब्जे से 240 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त दानिश के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में सात मुकदमे दर्ज है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: 2.25 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.