सहारनपुर, सितम्बर 6 -- Saharanpur News: सरकारी चकमार्ग को कब्जामुक्त न कराने से नाराज किसानों ने संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान ब्लाक सभागार में धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने समस्या के निस्तारण तक धरने पर बैठने की चेतावनी दी। शनिवार को गांव खंडवा निवासी किसान राजेंद्र ने बताया कि गांव में खसरा संख़्या 68 व 111 की करीब दो बीघा भूमि राजस्व अभिलेखों में चकमार्ग के रूप में दर्ज है। आरोप है कि दोनों चकमार्गों पर विपक्षी ने कब्जा कर पेड़ लगा रखे हैं, जिसके कारण वह अपने खेत पर नहीं जा पा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि वह कई वर्षों से अधिकारियों के चक्कर काट रहा है लेकिन समाधान नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- Gangapar News: नहीं पहुंचे डीएम, मायूस हो फरियादी लौटे समाधान दिवस में उसने एसडीएम को पूर्व की शिकायतों से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की। आरोप है क...