सहारनपुर, जुलाई 8 -- Saharanpur News: देवबंद। अज्ञात चोरों ने चंदेना कोली और सरागवी गांव में आधा दर्जन से अधिक किसानों के ट्यूबवैल में सेंधमारी करते हुए मोटर समेत बिजली के उपकरण चोरी कर लिए। पीडित किसानों ने कोतवाली पहुंच चोरों के खिलाफ कार्रवाई को गुहार लगाई। गांव चंदेना कोली निवासी पूर्व प्रधान मुनेश चौधरी, बाबूराम, बिट्टू, हरिजन, पिल्लू, बसंत और गांव सरावगी निवासी सोनू एवं पिंटू के खेतों में लगे ट्यूबवैल में लगे विद्युत उपकरण एवं केबल चोरी कर लिए। जिससे उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हो गया। किसानों ने कोतवाली में दी तहरीर में चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके चोरी गए उपकरण बरामद कराए जाने की मांग की। हालांकि घटना की जानकारी मिलने पर तल्हेड़ी बुजुर्ग पुलिस चौकी से पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच घटना का निरीक्षण किया। पुलिस के मुताबि...