सहारनपुर, नवम्बर 3 -- Saharanpur News: देवबंद। तहसील क्षेत्र के गांव घ्याना के ग्रामीणो ने गांव में साफ-सफाई और जल भराव एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव के चलते जनप्रतिनिधियों सहित चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की। ग्रामीणो का आरोप है कि जलभराव के चलते न सिर्फ सड़कें टूटी हुई हैं चारों और गंदगी में रहने को मजबूर है। ग्रामीण सुमित त्यागी, रजत त्यागी, अंकित त्यागी और रामेश्वर प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि गांव की समस्याओं से अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराए जाने के बाद भी हालात जस के तस हैं। कहा कि ग्राम पंचायत को मिलने वाली निधि को विकास कार्यो में लगाए जाने के बजाए दुर्पयोग के चलते गांव मूलभूल सुविधाओं से दूर है। जिसका खामियाजा यहां रहने वाले ग्रामीणो को भुगतना पड़ रहा है। आरोप है कि गांव की दुर्दशा के चलते युवकों के रिश्ते...