सहारनपुर, जुलाई 19 -- Saharanpur News: बड़गांव। गांव खुदाबक्शपुर से संदिग्ध हालत में पिछले तीन दिन लापता हुए हलवाई का शव थाना नानौता क्षेत्र में एक रजबाहे में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। पता लगने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई ने थाना नानौता में तहरीर देकर आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उसके भाई को फोन करके बुलाया था और उसकी हत्या कर शव रजबाहे में फेंक दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। वहीं, आरोप है कि थाना बड़गांव पुलिस ने समय गुमशुदगी दर्ज नहीं की। पुलिस तत्परता दिखाती तो हलवाई की जान बच सकती थी। यह भी पढ़ें- लापता युवक का सड़ा-गला शव सड़क पर मिलामृतक का परिचय गांव खुदाबक्सपुर माजरा निवासी योगेश शर्मा (25 ) पुत्र रविन्द्...