Saharanpur News: घर में नकबजनी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर, सितम्बर 26 -- Saharanpur News: थाना पुलिस ने घर में ताले तोड़कर चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर सुल्तानपुर की ओर बंद पड़े भट्टे के पास से अब्दुल समद निवासी मोहल्ला कोठीवाला और मोहम्मद समीर निवासी मोहल्ला कोठीवाला, सुल्तानपुर को पकड़ा। दोनों के कब्जे से चोरी की सफेद धातु की एक अंगूठी, गले की एक चेन और 10 हजार रुपये बरामद हुए। शुक्रवार को वहीद निवासी मोहल्ला कोठीवाला ने घर के ताले तोड़कर 15 हजार रुपये, अंगूठी और गले का लॉकेट चोरी होने की तहरीर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
बिना रॉयल्टी और ओवरलोड खनन सामग्री पर तीन डंपर सीज चिलकाना। क्षेत्र में बिना रॉयल्टी और ओवरलोड खनन सामग्री का परिवहन करते पकड़े गए तीन डंपरों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.