सहारनपुर, सितम्बर 1 -- Saharanpur News: नागल। खजूरवाला में करीब डेढ़ माह पहले घर में घुसकर युवक से मारपीट के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। उमेश शर्मा ने देवबंद न्यायालय में शिकायत कर बताया कि 10 जुलाई को पड़ोसी परिवार के तीन लोगों ने दो अज्ञात साथियों के साथ घर में घुसकर लाठी-डंडों से उस पर हमला किया। मारपीट में वह बेहोश हो गया और गंभीर चोटें आईं। थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर अनुज, सुमित, वंश और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...