Saharanpur News: घर के बाहर टहल रही बुजुर्ग महिला के गले से चेन झपटी
सहारनपुर, सितम्बर 21 -- Saharanpur News: सहारनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने घर के बाहर टहल रही बुजुर्ग महिला के गले से चेन झपट ली। महिला अपनी सहेली के साथ टहल रही थीं, तभी पीछे से बाइक पर पहुंचे दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। चेन झपटते ही आरोपी तेज रफ्तार बाइक से फरार हो गए। अचानक हुई घटना से महिला घबरा गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। विष्णुधाम न्यू माधोनगर निवासी ऊषा (70) शनिवार रात अपनी सहेली के साथ घर के बाहर टहल रही थीं। दोनों सड़क पर टहलते हुए आगे बढ़ रही थीं। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो युवक पहुंचे। महिला और उनकी सहेली कुछ समझ पातीं, इससे पहले बाइक पर पीछे बैठे युवक ने ऊषा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.