सहारनपुर, अगस्त 9 -- Saharanpur News: घंटाघर रविवार शाम 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठा। नगर निगम के कार्यक्रम में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों का गुलाब और गेंदे की पंखुड़ियों से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, एमएलसी वंदना वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, हेमंत अरोड़ा, केएल अरोड़ा और अमित गगनेजा ने कांवड़ियों का अभिनंदन किया। अजीत सिंह राणा समेत कई पार्षद शिवभक्ति में झूमते नजर आए। महापौर ने कांवड़ यात्रा को सांस्कृतिक चेतना और सनातन परंपरा का प्रतीक बताया। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: जनप्रतिनिधियों-अफसरों ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा राजीव गुंबर ने इसे सनातन संस्कृति...