सहारनपुर, सितम्बर 7 -- Saharanpur News: रामपुर मनिहारान। नगर के गोचर कृषि इंटर कालेज में तीन सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोकदल की स्वाभिमान रैली के दौरान मुख्य अतिथि एवं रालोद अध्यक्ष तथा केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने सांसद निधि से मिनी स्टेडियम बनवाने की घोषणा की थी। अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रस्तावित मिनी स्टेडियम में मिलने वाली खेल सुविधाओं की जानकारी साझा की है। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है। गोचर कृषि इंटर कालेज में सांसद निधि से तीन करोड़ रुपये से अधिक की लागत से मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। इसमें 400 मीटर का सिंथेटिक ट्रैक, वॉलीबॉल कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट तथा चार हाई-मास्ट लाइटें शामिल होंगी। यह भी पढ़ें- Hardoi News: संडीला के खिलाड़ियों को अब मिलेगी राष्ट्रीय...