सहारनपुर, सितम्बर 21 -- Saharanpur News: सहारनपुर। जहारवीर गोगा म्हाड़ी पर 21 सितंबर से शुरू होने वाले म्हाड़ी मेले को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। भीड़भाड़ के मद्देनजर नकुड़-सहारनपुर मार्ग पर रविवार रात 12 बजे से 23 सितंबर की रात 12 बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा।एसपी ट्रैफिक के अनुसार गंगोह, नकुड़ और अंबेहटा की ओर से आने वाले हल्के और भारी वाहन कुम्हारहेड़ा बाईपास कट से सरसावा की ओर या चुनहेटी बाईपास कट से शहर में प्रवेश कर सकेंगे। कुम्हारहेड़ा बाईपास से मानकमऊ की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह शहर से नकुड़, अंबेहटा और गंगोह जाने वाले वाहन सरसावा-दिल्ली रोड स्थित चुनहेटी बाईपास कट से संचालित होंगे। मानकमऊ से गंगोह-नकुड़ रोड की ओर वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। पुलिस ने वाहन चालकों से डायवर्...