सहारनपुर, अक्टूबर 19 -- Saharanpur News: सहारनपुर। सहारनपुर के दिल्ली रोड स्थित वैष्णवी धाम कॉलोनी में दो नकाबपोश युवकों द्वारा एक व्यक्ति को पिस्टल दिखाकर धमकाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दोनों युवक घर के गेट पर पहुंचे और रजत प्रताप चौहान के बारे में पूछने लगे। रजत के गेट खोलते ही एक युवक ने पिस्टल निकाल ली। खतरा भांपकर उन्होंने तुरंत गेट बंद कर दिया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वैष्णवी धाम कॉलोनी निवासी रजत प्रताप चौहान ने कोतवाली सदर बाजार में तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। उनके मुताबिक, रविवार शाम दो अज्ञात युवक उनके घर पहुंचे थे। दोनों ने अपने चेहरे ढक रखे थे और घर की घंटी बजाकर रजत के बारे में पूछा। रजत के गेट खोलकर बाहर आते ही उनमें से एक युवक ने पिस्टल निकाल ली। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए ...